{"_id":"6994c92d2ada14d1b605c160","slug":"jcb-used-on-61-year-old-illegal-occupation-bijnor-news-c-27-1-bij1007-172643-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 61 साल पुराने अवैध कब्जे पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 61 साल पुराने अवैध कब्जे पर चली जेसीबी
विज्ञापन
अफजलगढ़ में अवैध कब्जे को ध्वस्त करते जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
अफजलगढ़। नगर स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के खेल के मैदान पर छह दशक पहले कब्जा कर किए गए निर्माण को राजस्व टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ईओ तथा पुलिस बल मौजूद रहा। लगातार स्कूल प्रशासन द्वारा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा रही थी। अमर उजाला ने 29 नवंबर 2025 के अंक में इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कालागढ़ मार्ग स्थित कॉलेज के पुराने भवन के बराबर में स्कूल का खेल मैदान है। मैदान के सड़क किनारे के भाग पर नगर के ही कुछ लोगों ने अपने टिनशेड आदि डालकर दुकानें खोल रखीं हैं। धीरे-धीरे इन लोगों ने इस भूमि पर कब्जा कर लिया। गाटा संख्या 355 पर लकड़ी की टाल शुरू कर कब्जा कर रखा है। करीब 61 साल से ये लोग इस भूमि पर कब्जा किए हुए थे। इस भूमि को ये अपनी बता रहे थे, जबकि भूमि स्कूल के खेल मैदान की थी। इस भूमि पर वाद भी चल रहा था।
बीते 16 अक्तूबर को वाद का न्यायालय से निर्णय हुआ, जिसमें कब्जाधारक अपना स्वामित्व सिद्ध नहीं कर पाए थे। इस पर कोर्ट ने वाद निरस्त कर दिया। कब्जाधारकों को तीन दिन के भीतर कब्जा व अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने सामान नहीं हटाया।
मंगलवार को तहसीलदार धनराज सिंह व नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जेसीबी लेकर राजकीय आदर्श इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर पहुंची। टीम ने करीब आठ से 10 लोगों के द्वारा कब्जा कर रखे गए खोखों व अन्य निर्माण को ध्वस्त करा दिया। पहले तो कब्जाधारी समय देने पर अड़े रहे लेकिन अधिकारियों ने इस बार समय नहीं देने की बात कही। प्रशासन की सख्ती देख सभी लोग अपना सामान निकालकर ढोते देखे गए।
तहसीलदार धनराज सिंह का कहना है कि कब्जाधारी गाटा संख्या 54 पर अपना पट्टा बता रहे हैं, जो रास्ते पर मौजूद है। ये सभी लोग अवैध रूप से गाटा संख्या 55 पर अपना कब्जा किए हुए थे जो कि स्कूल की भूमि है। इसी के चलते कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। भूमि की तार-काड़ कर हदबंदी करा दी गई है। इस दौरान नगर पालिका ईओ एसपी सिंह, विद्यालय के नोडल अधिकारी नितिन चौहान, लेखाकार अनुपम व बलविंदर सिंह, थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, कानूनगो योगेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, लेखपाल प्रमोद कुमार, गौरव, नागेंद्र, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos