{"_id":"6ade60f4321589bd1802462b","slug":"jewellery-worth-rs-15-lakh-and-cash-worth-rs-2-lakh-stolen-in-hargaon-chandan-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-193885-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हरगांव चांदन में 15 लाख के जेवर और दो लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हरगांव चांदन में 15 लाख के जेवर और दो लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
नगीना। गांव हरगांव चांदन में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के आभूषण और दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
ग्राम हरगांव चांदन निवासी पंडित निशात शर्मा के अनुसार, शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। जिस कमरे में अलमारी रखी थी, वहां पहुंचकर बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। रविवार तड़के करीब चार बजे उनकी आंख खुली तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो लाख की नकदी में करीब 1.18 लाख रुपये उनकी कंपनी के थे, जिसमें वह कार्य करते हैं। इसके अलावा चोरी हुए जेवरों में उनकी बहन के भी काफी आभूषण रखे थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एएसपी देहात गौतम राय और सीओ राजेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।