{"_id":"697baed2622a3567ba030aea","slug":"kanwar-yatra-the-roadmap-is-being-prepared-traffic-diversion-will-start-from-february-5-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-171135-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा:: तैयार होने लगा खाका, पांच फरवरी से होगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा:: तैयार होने लगा खाका, पांच फरवरी से होगा ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है, मगर अभी से ही कांवड़ यात्रा की तैयारियों का खाका तैयार किया जाने लगा है। इसी क्रम में अंतर विभागीय बैठक हुई, जिसमें तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पांच फरवरी से जिले में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयेाजित बैठक में एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने जानकारी दी। कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए पांच फरवरी से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर कर दिया जाएगा जोकि पंद्रह फरवरी तक रहेगा। इस अवधि में केवल जरूरी सामान जैसे तेल, गैस, दूध, एंबुलेंस आदि को ही निकलने की अनुमति होगी। ये वाहन भी रात में 11 बजे से सुबह चार बजे ही निकाले जा सकेंगे। इन वाहनों को आगे पुलिस की गाड़ी चलेगी ताकि कांविड़यों को कोई असुविधा नहीं होने पाए। इसके अलावा अन्य विभागों से कहा गया कि अगर कोई माल भी मंगाना है तो पांच फरवरी से पहले ही आपूर्ति करा लें, इसके बाद सड़कों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
उधर कांवड़ मार्ग को लेकर अब तक खामियों के बारे में भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी और लोक निर्माण विभाग को जानकारी दी गई। जिन्हें बताया गया कि हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर गौसपुर तिराहे के पास सड़क को सुधार जाए। इसके अलावा कोतवाली देहात कस्बे में भी सड़क खराब है। साथ ही सड़कों पर रिफलेक्टर और सफेद पट्टी बनवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है।
Trending Videos