{"_id":"69c4270a1839ccdd6c08e755","slug":"khanpurs-health-and-wellness-center-is-the-first-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-bij1029-175410-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खानपुर का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जनपद में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खानपुर का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जनपद में प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। जनपद बिजनौर के सीएचसी स्योहारा अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खानपुर/मेवला माफी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और टीमवर्क का परिणाम मानी जा रही है।
सीएचसी स्योहारा के अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को काफी राहत मिल रही है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, उपकरणों की उपलब्धता, उपचार की प्रक्रिया और रोगियों की संतुष्टि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाता है। साथ ही मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुपालन की भी गहन जांच की जाती है। 6 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय टीम द्वारा ऑनलाइन असेसमेंट किया गया, जिसमें केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों सीएचओ, एएनएम और आशा संगिनी का साक्षात्कार लिया गया। इस मूल्यांकन में केंद्र ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि का श्रेय सीएचओ अमित कुमार, एएनएम पूजा कुमारी, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, बीसीपीएम राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगियों को दिया गया है, जिनके समर्पण और मेहनत से यह सफलता संभव हो सकी।
Trending Videos