फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard-like creature seen on CCTV, villagers panicked

Bijnor News: सीसीटीवी में नजर आया गुलदार जैसा जीव, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 08 Jul 2026 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard-like creature seen on CCTV, villagers panicked
नहटौर के गांव सिजौली में सीसीटीवी कैमरे में कैद गुलदार। स्रोत वीडियो ग्रैब
नहटौर। क्षेत्र के गांव सिजौली में सोमवार की रात्रि गुरुद्वारे के पास गुलदार जैसा जीव दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मध्य रात्रि गुरुद्वारे में मौजूद ज्ञानी रघुवीर सिंह की आहट होने पर आंख खुली तो उन्होंने गुरुद्वारे के पास से इस जीव को जाते देखा। जीव का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि गांव के आसपास पहले भी जंगली जानवर देखे जा चुके हैं, जिससे बच्चों और किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, भगवंत सिंह, नफीस अहमद, मोहम्मद असफाक समेत अन्य लोगों ने वन विभाग से गांव के आसपास पिंजरा लगाने की मांग की है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर जानकारी कराई गई है। गांव में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed