{"_id":"69d2aa47c860c0f2770a3970","slug":"leopard-trapped-in-cage-after-20-days-bijnor-news-c-27-1-bij1007-176230-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 20 दिन बाद पिंजरे में फंसा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 20 दिन बाद पिंजरे में फंसा गुलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। गांव मुकर्रमपुर में बालिका पर हमले के बाद लगाए गए पिंजरे में रविवार को एक गुलदार फंस गया। दोपहर करीब 11 बजे इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़कर रेंज कार्यालय ले गई।
15 मार्च को ग्राम मुकर्रमपुर निवासी अतुल कुमार का परिवार सुबह गन्ने की बुवाई के लिए खेत पर गया था। करीब 10 बजे उनकी पत्नी पिंकी अपने बच्चों अदिति (10) और आदित्य के साथ काम खत्म कर घर लौट रही थी। तभी रामकुमार के खेत के पास झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अदिति पर हमला कर दिया और उसे गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया। इस घटना में अदिति की मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए अतुल के खेत में पिंजरा लगवाया था। रविवार को उसी पिंजरे में गुलदार फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार मादा है और उसकी उम्र करीब चार वर्ष है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसी गुलदार ने बालिका पर हमला किया था। फिलहाल गुलदार को रेंज कार्यालय में रखा गया है और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। भगोता गांव में पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया गुलदार : हरेवली में क्षेत्र के गांव भगोता में शनिवार देर रात करीब 12:00 बजे गुलदार कय्यूम खान के पालतू कुत्ते को उठा कर ले गया। लोगों ने काफी बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कय्यूम खान का कहना है कि उनका गांव साहूवाला वन रेंज से सटा होने के कारण आए दिन गुलदारों व अन्य वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। लोग गुलदार के डर की वजह से दिन छिपने से पहले ही घरों में कैद हो जाते हैं। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। गांव नरेंद्र कुमार, दलीप सिंह, विकास कुमार आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने और आबादी क्षेत्र में आने से रोकने की मांग की है।े
Trending Videos