{"_id":"69b306b47425f2afa408a6f8","slug":"man-arrested-for-setting-vehicle-on-fire-for-money-bijnor-news-c-27-1-bij1007-174385-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रुपयों के लालच में वाहन में आग लगाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रुपयों के लालच में वाहन में आग लगाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। पुलिस ने रुपयों के लालच में पिकअप वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपी अबुजर शमीम राईन निवासी जंदरपुर थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया है। आर्थिक तंगी में चल रहे आरोपी का उसके रिश्तेदार ने टेलीग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति से संपर्क कराया था, जिसने उसे वाहनों में आग लगाने के बाद वीडियो बनाकर भेजने पर धन का लालच दिया था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
थाना पुलिस के अनुसार निमिष रस्तोगी ने दस मार्च को तहरीर देकर बताया था कि चार मार्च को किसी ने उनकी पिकअप गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जांच में अबुजर शमीम का नाम सामने आया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुरुग्राम (हरियाणा) में सैलून पर काम करता है। बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने रिश्तेदार जैद निवासी लुकमानपुरा किरतपुर से मदद मांगी थी। जैद ने उसका संपर्क अबूबकर नामक व्यक्ति से टेलीग्राम के माध्यम से कराया, जिसने वाहनों में आग लगाने के लिए उकसाया और रुपये देने का लालच दिया।
आरोपी के अनुसार आठ दिन पहले रात में उसने मोहल्ला झंडा में मंदिर के सामने खड़ी एक पिकअप गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और घटना का वीडियो बनाकर टेलीग्राम के जरिए जैद को भेज दिया। घटना के बाद वह गुरुग्राम चला गया था। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को आरोपी गुरुग्राम से किरतपुर आया था और झील की ओर जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos