{"_id":"69b308f6b4b6f1c0c90a6154","slug":"the-woman-reached-her-lovers-house-and-swallowed-poison-bijnor-news-c-27-1-bij1007-174360-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला ने प्रेमी के घर पहुंचकर निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला ने प्रेमी के घर पहुंचकर निगला जहर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार शाम गांव मधी में अपने प्रेमी के घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस में बेहोशी की हालत में महिला को धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला एक बच्ची की मां है।
बताया गया कि महिला का युवक से शादी से पहले ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी शादी क्षेत्र के गांव मनकुआ में निवासी युवक से हो गई। शादी के कुछ समय के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। दोनों अलग रहने लगे। बाद में महिला और उसका प्रेमी उत्तराखंड के काशीपुर में प्राइवेट नौकरी करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का अपने पति से मनमुटाव भी प्रेमी के कारण ही हुआ था। अब प्रेमी महिला से अपना पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके चलते उसने मई 2025 में महिला को कुछ धनराशि देने का प्रयास भी किया था लेकिन वह नहीं मानी।
बुधवार शाम महिला मधी गांव में प्रेमी के घर पहुंच गई। जब प्रेमी ने विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गई। उसने प्रेमी के घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos