{"_id":"69b2feb388d0aa408604c850","slug":"wedding-procession-bus-collides-with-tractor-trolley-one-dead-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-174350-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बरात की बस और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बरात की बस और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/नगीना। नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली और बारात की बस में बुधवार की रात जोरदार टक्कर में एक वृद्ध शमशेर की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक बाराती घायल हो गए।
गांव समीपुर से गोविंद सिंह के पुत्र अनिकेत की बारात रात बुधवार की रात करीब 10:30 बजे गांव समीपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई। गांव से लगभग चार-पांच किलोमीटर के फासले पर नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर गांव किशनपुर क्षेत्र में बारात की बस लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जोरदार टक्कर होते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
कई बरातियों के गंभीर चोटें आईं उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर उपचार के लिए पहुंचाया गया। कुछ घायलों को नगर के पूजा अस्पताल में उपचार दिलाया गया। दोनों अस्पतालों से गंभीर रूप से घायल करीब छह बारातियों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया घायलों में समीपुर निवासी 60 वर्षीय शमशेर उर्फ भगत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह ने घटनास्थल नगीना थाना क्षेत्र में होने के बावजूद अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था देखी। घायल बरातियों में बस का चालक समीपुर निवासी इलियास, संयम, यश,ऋतिक, कुनाल, अंश, नन्हू, हुकम सिंह, मो. साजिद, मो. उमर, हंसपाल, सत्येंद्र, मुकेश, अभिषेक आदि करीब 20 से 25 बाराती शामिल हैं। घटना में ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर चोटें आईं।
Trending Videos