सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Managing Director expressed displeasure over low power revenue collection

Bijnor News: प्रबंध निदेशक ने विद्युत राजस्व वसूली कम पर जताई नाराजगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Managing Director expressed displeasure over low power revenue collection
विज्ञापन
बिजनौर। विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने बिजनौर जनपद की विद्युत वितरण चांदपुर का निरीक्षण एवं व्यापक समीक्षा की। उन्होंने बिजनौर और अमरोहा में अपेक्षाकृत कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित लक्ष्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos

प्रबंध निदेशक ने शनिवार को बिजनौर जनपद की विद्युत वितरण मंडल चांदपुर, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल और अमरोहा के अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं तथा अन्य अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली, विद्युत आपूर्ति, स्मार्ट मीटरिंग, पीएम सूर्य घर योजना और उपभोक्ता सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि जिन खंडों, उपखंडों अथवा उपकेंद्रों में निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं हो रहे हैं, वहां अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रबंध निदेशक ने बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की और उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही 1912 समेत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फाल्ट की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर करें साझा
प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी फॉल्ट की सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाए तथा मरम्मत एवं सुधार कार्यों की फोटो नियमित रूप से अपलोड की जाएं। ताकि कार्यों की प्रभावी निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed