सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother thrown out of the house after snatching away four daughters

Bijnor News: चार बेटियों को छीनकर मां को घर से निकाला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mother thrown out of the house after snatching away four daughters
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम शेखपुरा लाला निवासी यासमीन ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

यासमीन ने बताया कि उसका निकाह 10 नवंबर 2017 को तौसीफ अहमद निवासी जिगर कॉलोनी मोहल्ला जोशियान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति व उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। इस बीच उसके चार बेटियां हुईं, जिससे ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। मजबूरी में पीड़िता के परिजनों ने एक लाख रुपये भी दिए, लेकिन मांगें खत्म नहीं हुईं। यासमीन का आरोप है कि 26 जुलाई को सुबह आरोपी उसके कमरे में घुस आए और मारपीट की। पति तौसीफ ने दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। पता लगने पर भाई और मां के पहुंचने पर उनके साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद आरोपियों ने तीन तलाक कहकर उसकी चारों बेटियों को छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एक माह बाद इटली से कल्लूवाला लाया गया शव
रेहड़। कल्लूवाला निवासी रघुविंदर (36) पुत्र बलकार सिंह की इटली में हृदयाघात से हुई मौत के एक माह बाद शव घर आने पर घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। रघुविंदर लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व काम के सिलसिले में इटली गया था। 19 दिसंबर को उसके साथियों ने इटली से परिजनों को फोन कर बताया था कि 18 दिसंबर को हृदयाघात से रघुविंदर की मौत हो गई है। परिजनों ने द्वारा शव को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को शव गांव आने पर गमगीन माहौल में कल्लूवाला में खेत पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से पिता बलकार सिंह, माता गुरमीत कौर, पत्नी रजविंदर कौर, छोटे भाई रजविंदर सिंह एवं इकलौते पुत्र हरकीरत सहित परिचितों में शोक व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed