फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal employees found absent, ADM expressed displeasure

Bijnor News: नगर पालिका में नदारद मिले कर्मचारी, एडीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 13 Aug 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees found absent, ADM expressed displeasure
नगीना। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंशिका दीक्षित ने बुधवार को नगीना नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सुबह करीब 10:45 बजे पालिका कार्यालय पहुंची। उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर को देखा। एक कर्मचारी के हस्ताक्षर अग्रिम तिथि के पाए गए। कई अन्य कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित भी मिले। अंशिका दीक्षित ने कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यालय के हर पटल का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में बैठकर उन्होंने कई घंटे तक विकास कार्यों से संबंधित फाइलों का अवलोकन भी किया। इसके बाद उन्होंने पालिका के वाटर वर्क्स और गोशाला का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाई कार्यों के लिए खड़े कई वाहनों के रख-रखाव में कमी पाई गई। कई वाहन वर्षों से खड़े थे, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। गोशाला में गोवंश की संख्या का सही विवरण नहीं मिलने पर भी उन्होंने असंतोष जताया। बाद में उन्होंने नगीना पार्क और एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। अंशिका दीक्षित ने पालिका कर्मचारियों को कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed