{"_id":"697fae82286b23236504cee5","slug":"naginas-handicraft-traders-kept-looking-for-announcements-in-the-budget-for-their-interests-bijnor-news-c-27-1-bij1007-171377-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बजट में अपने हित की घोषणा तलाशते रहे नगीना के हैंडीक्राफ्ट कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बजट में अपने हित की घोषणा तलाशते रहे नगीना के हैंडीक्राफ्ट कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। काष्ठ कला नगरी के नाम से मशहूर नगीना हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को देश के आम बजट में अपने लिए कुछ खास मिलता हुआ दिखाई नहीं दिया है। उद्यमियों को उम्मीद थी कि अमेरिका द्वारा लगाए गए मनमाने टैरिफ से निपटने के लिए सरकार कुछ राहत की घोषणा करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।
करीब 400 करोड़ रुपये के सालाना निर्यात का कारोबार करने वाला नगीना के हैंडीक्राफ्ट उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि आम बजट से कुछ हासिल नहीं हो पाया है। उद्यमियों को भरोसा था कि सरकार कोई एक ऐसी ठोस नीति की जरूर घोषणा करेगी, जिससे टैरिफ की मार के चलते हिचकोले खा रहा यहां का हैंडीक्राफ्ट उद्योग फिर जीवित हो जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
प्रमुख काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम बताते हैं कि सरकार पहले निर्यातकों की सुविधा के लिए हमें ड्रा बैक की सुविधा देती थी। यदि सरकार उसे भी चालू करने की घोषणा कर देती तो टैरिफ की मार झेल रहे व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिल सकती थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्यातकों के हित को देखते हुए कोई खास घोषणा नहीं की।
नगीना डेवलपमेंट हैंडीक्राफ्ट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद अली मुल्तानी बताते हैं कि उन्होंने अभी बजट को सही से नहीं देखा है, लेकिन सरकार की तरफ से निर्यातकों के लिए कोई खास घोषणा होने की सुनाई नहीं दी है, फिर भी उम्मीद है कि सरकार जल्दी यहां के व्यापारियों के हित में राहत भरा फैसला लेगी।
काष्ठ कला उद्यमी आफताब मुल्तानी का कहना है कि लगभग पिछले बजट की तरह ही यह बजट आया है। उनका कहना है कि उद्यमियों के लिए इसमें कुछ खास दिखाई नहीं दिया।
उद्यमी इश्तियाक अहमद उर्फ बाबू भाई का कहना है कि बजट में हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों के हित के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई है। उनका कहना है कि सरकार को जल्द ही इस व्यापार की गति बढ़ाने के लिए राहत भरी नीति बनानी चाहिए। हैंडीक्राफ्ट कारोबारी मोहम्मद नवाज का कहना है कि बजट में हैंडीक्राफ्ट उद्योग के लिए कोई घोषणा नहीं हुई। सरकार को यहां के कारोबारी के हित में एक मजबूत नीति बननी चाहिए।
Trending Videos