{"_id":"6a32f97934de328fb60c578e","slug":"neet-ug-exam-will-be-held-at-12-examination-centres-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-182604-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट यूजी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट यूजी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में परीक्षा के लिए 5695 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग कराने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, ओआरएस, मेडिकल टीम और यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
-परीक्षा के लिए अफसरों की बनाई टीमें
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे
डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों से लेकर कंट्रोल रूम तक सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाएं तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग और रिकॉर्डिंग की जाए। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।