सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The police arrested the mother-in-law as soon as she was discharged from the hospital.

Bijnor News: अस्पताल से छुट्टी होते ही सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The police arrested the mother-in-law as soon as she was discharged from the hospital.
विज्ञापन
स्योहारा। गांव गल्लाखेड़ी की विवाहिता प्रियांशी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने घटना के बाद कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली सास मिथलेश देवी को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस प्रियांशी के पति अभिकांत यादव और तहेरे ससुर अमर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सास से झगड़े के बाद आग में जलने से प्रियांशी यादव की मौत के बाद दर्ज दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मुकदमे में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जहर खाने के बाद घटना के दिन तबीयत बिगड़ने पर सास मिथलेश देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया था, जहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जैसे ही मिथलेश देवी के डिस्चार्ज होने की सूचना मिली, टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति अभिकांत यादव, सास मिथलेश देवी, ससुर, देवर, तहेरे देवर और ननद सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और विवाहिता की मौत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नामजद आरोपी मिथलेश देवी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व पति अभिकांत यादव और तहेरे ससुर अमर सिंह को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed