{"_id":"697badebcc3c4bc14606e20a","slug":"one-youth-died-due-to-alcohol-consumption-in-bijnor-three-others-seriously-injured-bijnor-news-c-14-1-mrt1029-1094653-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर में शराब के सेवन से एक युवक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर में शराब के सेवन से एक युवक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। शराब का सेवन करने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके तीन साथियों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर मिली शराब की बोतल को जांच के लिए भेज दिया है।
नजीबाबाद में रेलवे स्टेशन मार्ग पर इलेक्ट्रीशियन स्वामी कामरान दुकान बंद करने के बाद प्रतिष्ठान की ऊपरी मंजिल पर अपने साथियों जलालाबाद निवासी नौशाद, अफसार और जोगीरम्पुरी निवासी चंद्र प्रकाश के साथ शराब का सेवन कर रहा था। तीनों ने कोल्ड ड्रिंक, चिकन और शराब का सेवन किया। अचानक नौशाद की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर कामरान ने अपने पहचान के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ लोग घटनास्थल पहुंचे जलालाबाद निवासी नौशाद की हालत बेहद गंभीर होने पर चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद कामरान, अफसार और चंद्र प्रकाश की हालत भी बिगड़ने लगी। गंभीर अवस्था में तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार पहुंचे। एसपी अभिषेक झा,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. केजी सिंह भी पहुंचे। चिकन और शराब का सेवन करते किस पदार्थ में विषैला पदार्थ था, इसकी पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को अंग्रेजी शराब के साथ-साथ बियर की भी तीन बोतल मिली, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है। हालांकि स्पष्ट नहीं हो पाया कि शराब में कोई मिलावट थी या नहीं।
Trending Videos