सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition parties called the budget anti-people and disappointing.

Bijnor News: विपक्षी दलों ने जनविरोधी और निराशाजनक बताया बजट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties called the budget anti-people and disappointing.
विज्ञापन
नगीना। संसद में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को गरीब, किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी व आम जनता के लिए निराशाजनक बताया है। विपक्ष के जनप्रतिनिधियों से हुई बातचीत के प्रमुख अंश...
Trending Videos


आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि देश का आम बजट आम लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने अपने नगीना लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव सरकार को भेजे थे, बजट को देखकर नगीना के लोगों ने अपने आपको ठगा महसूस किया है। बजट नगीना व उत्तर प्रदेश वासियों के लिए निराशाजनक व हताश करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सपा विधायक मनोज पारस ने आम बजट को जनता विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट में आम लोगों के लिए कोई घोषणा नहीं हुई। उन्होंने कहा इस बजट से प्रदेश की जनता मायूस हुई है।

सपा से चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश ने बजट पर कहा कि यह बजट किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, महिला के लिए घातक सिद्ध होगा। इससे बेरोजगारी बढ़ेगी, किसान की फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा, युवा नौजवानों की बेरोजगारी ज्यादा हो जाएगी। रोजमर्रा जरूरत की चीजों पर महंगाई बढ़ेगी। किसान, गरीब, मजदूर, छोटा व्यापारी, महिला अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बजट पेश करते ही शेयर बाजार गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed