सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passengers will soon be given bus information through speakers.

Bijnor News: यात्रियों को जल्द स्पीकरों से दी जाएगी बसों की जानकारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Passengers will soon be given bus information through speakers.
नजीबाबाद के रोडवेज ​डिपो पर लगाए गए स्पीकर। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। रोडवेज डिपो पर जल्द ही स्पीकरों के माध्यम से बसों के संचालन की जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। रोडवेज डिपो पर स्पीकर लगाए गए हैं। जल्द ही सुविधा शुरू कराई जाएगी।
Trending Videos

नजीबाबाद रोडवेज डिपो के विकास एवं सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद अनेक सुविधाएं यात्रियों को दी जा रही हैं। रोडवेज डिपो पर पूछताछ केंद्र की स्थापना के साथ वातानुकूलित भवन में एलडी लगाई गई हैं। अब रोडवेज डिपो यात्रियों को बस संचालन की जानकारी देने के लिए स्पीकर की व्यवस्था कर रहा है। रोडवेज के भवन पर स्पीकर लगाए गए हैं। जल्द ही यात्रियों को विभिन्न रूटाें पर संचालित होने वाली बसों की जानकारी स्पीकर के माध्यम उपलब्ध होना शुरू होगी। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि स्पीकर लगाए दिए गए हैं। जल्द ही व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा जारी है। अन्य रूट की बसों पर ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed