{"_id":"6a4d4bd7543ba12b2007556a","slug":"people-are-troubled-by-potholes-and-waterlogging-at-the-dhampur-nurpur-road-intersection-bijnor-news-c-27-1-bij1019-184391-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर-नूरपुर मार्ग चौराहे पर गड्ढों और जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर-नूरपुर मार्ग चौराहे पर गड्ढों और जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदड़ू। धामपुर-नूरपुर के अति व्यस्त मार्ग पर नींदड़ू में शमीम के होटल से चौराहे तक बने नाले से गंदे पानी की निकासी बंद है। मनकुआ संपर्क मार्ग में पड़ा पाइप मिट्टी से बंद होने के कारण पानी आगे नहीं जा पाता। कभी बरसात तो कभी नाले का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर आकर सड़क को तोड़ देता है। करीब 20 दिन पहले आए ऐसे ही पानी से सड़क पर गड्ढे बन गए तथा वाहन चालक हादसों का शिकार होने लगे। पुलिस ने हादसे से बचने के लिए बैरीकेड्स लगा दिए हैं। ग्रामीणों ने नाले की सफाई एवं सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
धामपुर-नूरपुर मार्ग पर दिन-रात भारी और हल्के वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इससे धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़, कालागढ़, जसपुर, नूरपुर, चांदपुर, धनौरा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के लिए रोडवेज की बसें निकलती हैं। चौराहे से अंथाई शेख और मनकुआ दिशा के गांवों को जाने वाले संपर्क मार्ग भी इसी चौराहे से जुड़े हैं। सोमवार को अपराह्न ग्राम पंचायत की ओर से गड्ढे भरे गए और सीवर सफाई मशीन से पानी खिंचवाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस अति व्यस्त मार्ग के चौराहे पर जब-तब बनने वाले गड्ढों और जमा होने वाले पानी से निजात के लिए स्थायी समाधान होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव अरशद अली बताते हैं कि कई दिन पूर्व उन्होंने सड़क में बने गड्ढे में मिट्टी-कंकड़ भरवाए थे, लेकिन पानी में भारी वाहन गुजरने से बराबर में दूसरा गड्ढा हो गया। मिट्टी से बंद पाइप के स्थान पर दूसरा बड़ा पाइप डालने, नाले की सफाई होने और चौराहे को ऊंचा उठाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी आसानी हो सकती है।
विज्ञापन
डाॅ. जियाउर्रहमान (अंथाई शेख) का कहना है कि इस मार्ग पर हर समय ट्रैफिक रहता है। देर रात तक मनकुआ और अंथाई शेख की ओर छोटे वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क पर बनने वाले गड्ढे हादसों का सबब बन सकते हैं। गड्ढों को बंद कर पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।
मोहम्मद आसिफ (मनकुआ) ने बताया कि कई दिन पहले वह चौराहे में जमा पानी व गड्ढे से बचने के लिए बाइक को धीरे से निकाल रहे थे। इसी बीच एक अन्य बाइक सवार तेजी से आया और उन्हें गंदे पानी से सराबोर कर गया।
युवा समाज सेवी नासिर हुसैन ने बताया कि चौराहे पर जमा पानी व गड्ढों से लोगों को आने-जाने में दिक्कत रहती है। पंचायत की ओर से गड्ढे भरने व पानी खिंचवाने का प्रयास किया गया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। नाले की तली झाड़ सफाई कराई जाए।