{"_id":"69d2a90a7cc1a832b901897c","slug":"people-protested-and-said-that-akhilesh-was-murdered-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-176227-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रदर्शन कर बोले लोग, अखिलेश की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रदर्शन कर बोले लोग, अखिलेश की हुई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। गांव फजलपुर हबीब उर्फ जवाली कला के ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अखिलेश मौत मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
गांव फजलपुर हबीब उर्फ ज्वाली कला निवासी 28 वर्षीय अखिलेश की 25 मार्च को विषैला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उसका शव महावतपुर क्षेत्र में एक खेत से मिला था। मृतक की मां राजबाला ने अखिलेश के गांव फजलपुर हबीब निवासी दोस्त अमित कुमार पर विषैला पदार्थ देकर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह, आजाद समाज पार्टी के सांसद प्रतिनिधि फहीम अहमद, अमरनाथ, धर्मेंद्र, विवेक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण रविवार को सीओ कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने लाखों रुपये के लेनदेन मामले में अमित कुमार पर अखिलेश को जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने अमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज न्याय दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि कार्रवाई नहीं की जाती तो उन्हें अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर विवश होना पड़ेगा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने प्रदर्शनकारियों को जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में राजाराम, संतराम,वीर सिंह, सोमपाल, संदेश, अर्जुन, मुकेश, हरपाल आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos