सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People troubled by the nuisance caused by wild animals demonstrated

Bijnor News: वन्य जीवों के उत्पात से त्रस्त लोगों ने किया प्रदर्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the nuisance caused by wild animals demonstrated
वन्यजीव कर रहे फसलों का नुकसान,त्रस्त किसान ग्रामीण, शिवसेना के बैनरतले नारेबाजी करते सड़कों पर
विज्ञापन
कालागढ़/कादराबाद। दर्जनों सीमावर्ती गांवों के खेतों में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन्यजीव फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों की बर्बादी व वन्यजीवों से भयभीत ग्रामीण किसान शिव सेना के बैनर तले सड़कों पर उतर आए। वन विभाग के अधिकारियों को वन्यजीवों को वनों मे रोकने की मांग के ज्ञापन सौंपा गया।
Trending Videos

बुधवार को कादराबाद, इस्लामनगर, पुराना कालागढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान व नागरिक शिवसेना (यूबीटी) के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए पुराना कालागढ़ के सुरक्षा बैरियर एक से स्टील ब्रिज पर पहुंचे। वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा, वन्यजीवों को जंगलों में रोकने, सीमा पर सोलर फेंसिंग कराने, बिजनौर की वन चौकी बनाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए वन विश्राम गृह पहुंचे। जहां शिव सेना के जिला अध्यक्ष संजय राणा ने किसानों की समस्या को कार्बेट टाइगर रिजर्व व नगीना रेंज के वन अधिकारियों के सामने रखा। किसानों ने कालागढ़ की सीमा पर गश्ती दलों के सामने ही हाथियों, बाघ आदि के सीमा पार कर खेतों में जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना कालागढ़, हेड़िया बस्ती, मुरलीवाला, भिक्कावाला, जामनवाला, नई बस्ती आदि में हाथी, बाघ व गुलदार आदि के आने की बात कही। एडवोकेट आरके आर्य, परशुराम, सरदार कुलदीप सिंह, मनवीर सिंह, महेंद्र सिंह सिरोही, विनोद काला, हाजी रईस अहमद, दीपक सिरोही, चंद्रपाल सिंह, सोनम त्यागी, राधिका देवी, विजय लक्ष्मी रावत, कुलजीत कौर आदि ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटि, नगीना के वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा व एनके रूवाली को ज्ञापन सौंपा।

सोलर फेंसिंग लगाने का भरोसा दिया

प्रदर्शनकारियों की मांग पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटि ने सीमा पर गश्ती दलों की संख्या बढ़ानें, वन्यजीवों को सीमा पार जाने से रोकने के लिए मीरापुर से पुराना कालागढ़ तक सोलर फेंसिंग सर्वे 22 जनवरी से शुरू करने व 25 जनवरी से कार्य कराने का भरोसा दिया। नगीना के वनक्षेत्राधिकारी ने सीमा पर बिजनौर वन चौकी स्थापित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed