{"_id":"69a9ce5badfdbf68f80d5bb4","slug":"people-were-immersed-in-the-fun-of-holi-throwing-colours-and-gulal-in-abundance-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-173869-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: होली की मस्ती में डूबे रहे लोग, खूब उड़ाया रंग और गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: होली की मस्ती में डूबे रहे लोग, खूब उड़ाया रंग और गुलाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रंगों का त्योहार होली लोगों ने उल्लास और उत्साह के साथ मनाया। होली की मस्ती में डूबे हुर्रियारों ने रंग और गुलाल उड़ाया। रंग जुलूस में शामिल रही टोलियों ने रंग की बौछार कर सराबोर कर दिया। वहीं, रंग लगाने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। उधर बृहस्पतिवार को पुलिस ने होली खेली।
बुधवार की सुबह से ही दुल्हैंडी का जश्न का दौर शुरू हुआ जोकि दोपहर बाद तक चलता रहा। युवाओं की टोली अपने गांव, गली-मोहल्लों में घूमते हुए घर-घर पहुंची, जिन्हें जो भी मिला, उसे रंग दिया। कुछ लोगों ने सिर्फ गुलाल से ही होली खेलना उचित समझा मगर हुर्रियारों ने गीले रंगों का भी खूब प्रयोग किया। कहीं पर पानी से बौछार करते हुए भिगो दिया गया तो कहीं कीचड़ से होली खेलने पर से परहेज नहीं किया गया। दिनभर होली की मस्ती में लोग डूबे रहे। उधर रंग लगाने के लिए आने वाली टोलियों का भी रंगों से स्वागत किया गया। रंग खेलने के साथ साथ ही पकवानों का भी हुर्रियारों ने लुत्फ उठाया। बुजुर्ग लोगों ने होली के लोकगीत गाए जबकि युवाओं ने डीजे पर डांस करते हुए जश्न मनाया।
उधर बृहस्पतिवार को पुलिस ने रंग खेला। पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह आदि समेत अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन के अलावा सभी थानों में खूब रंग खेला गया।
Trending Videos