सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People were troubled by the traffic jam, ambulance got stuck four times

Bijnor News: जाम से बेहाल हुए लोग, चार बार फंसी एंबुलेंस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the traffic jam, ambulance got stuck four times
नगीना में गन्ना समिति चौराहे पर लगे जाम में फंसी एम्बुलेंस। संवाद
विज्ञापन
नगीना। नगर के मुख्य बाजार में रोजाना लगने वाले जाम से आम लोगों को निजात दिलाने में पुलिस-प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी करीब आधा घंटे से अधिक समय तक नगर के मुख्य मार्ग पर लगे जाम में चार बार एंबुलेंस फंसी रहीं बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की रस्म अदायगी की।
Trending Videos

स्टेशन रोड पर गन्ना समिति चौराहे के पास रोजाना जाम लगना अब आम बात हो गई है। इस तिराहे के पास नहर की पुलिया पर खड़े होने वाले ठेलों व आसपास स्थित बैंकों के बाहर खड़े होने वाले वाहन कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस चौराहे पर लगे जाम में न केवल स्कूल वाहन फंसे बल्कि चार बार एंबुलेंस भी फंसी। यही हाल रोजाना रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे फाटक तक जाम का रहता है। बृहस्पतिवार को इस मार्ग पर भी पूरे दिन बड़े वाहनों का जाम लगा रहा और पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। इस मुख्य मार्ग पर स्थित होटलों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों व फुटपाथ पर ठेले वालों के अवैध कब्जे ने इस मार्ग को जाम मार्ग बना रखा है। रेलवे फाटक के बंद होने के बाद इस मार्ग पर जाम की स्थिति और अधिक विकराल हो जाती है, लेकिन चित्तौड़गढ़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में कोई रुचि नहीं दिखाते हैं। इस संबंध में सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि जाम लगने की सूचना मिलने के बाद उसे खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। जाम न लगे इसके लिए कठोर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed