{"_id":"6a32f953639e5eecd600dfe9","slug":"polio-may-come-from-pakistan-and-afghanistan-doses-will-be-given-for-prevention-bijnor-news-c-27-1-bij1007-182610-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आ सकता है पोलियो, बचाव को दी जाएगी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आ सकता है पोलियो, बचाव को दी जाएगी खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगीना। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पोलियो मुक्त नहीं होने का खतरा भारत में भी मंडरा रहा है। इन देशों से आवागमन के चलते कहीं इसका वायरस भारत में न पहुंच जाए, इसके लिए 28 जून से प्रतिरक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले 2024 में भी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई थी। बुधवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर पालिका कार्यालय में बैठक कर तैयारियां की गईं।
बुधवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर नगीना नगर एवं ब्लॉक कोतवाली देहात में एक साथ पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों से अपील की कि वे बूथ दिवस पर बूथों का उद्घाटन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) राउंड है, जो पूरे देश में एक साथ संचालित किया जा रहा है। इससे पूर्व यह राउंड वर्ष 2024 में आयोजित किया गया था। बताया कि भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान अभी तक पोलियो मुक्त नहीं हो पाए हैं तथा वहां से होने वाले आवागमन को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह अभियान पूरे देश में संचालित किया जा रहा है।
डॉ. दिवाकर ने यह भी बताया कि जो बच्चे बूथ दिवस पर पोलियो की दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए अगले पांच दिनों तक टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी तथा सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पर उपलब्ध थी, लेकिन अब प्रत्येक रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के अंतर्गत यूपीएचसी लालसराय एवं यूपीएचसी बिश्नोई सराय पर भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक माह के तृतीय शुक्रवार को फील्ड सत्रों के माध्यम से भी यह वैक्सीन लगाई जाएगी। बैठक में नामित सभासद लाला विनोद कुमार अग्रवाल, डॉ.भूपेश चौहान, सभासद गोपाल शर्मा, मकसूद उस्मानी, कपिल पवार, एआरओ अमन बंसल, प्रतिरक्षण अधिकारी नगीना अमित कुमार तथा हेल्थ सुपरवाइजर राजेश कुमार उपस्थित रहे।