सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply disrupted for 40 hours due to technical fault in transformer

Bijnor News: ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से 40 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for 40 hours due to technical fault in transformer
विज्ञापन
झालू। झालू–नहटौर मार्ग पर स्थित हाईटेंशन लाइन से जुड़े विद्युत ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के चलते नगर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12 बजे से पूरी तरह ठप हो गई। शनिवार शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। नगरवासियों को लगभग 40 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा।
Trending Videos

शुक्रवार को लगातार बारिश होने के कारण विद्युत विभाग मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर सका। पूरे दिन बिजली गुल रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही, मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी ठप पड़ी रहीं। दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मौसम अनुकूल होते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि भविष्य में ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए और त्वरित मरम्मत प्रणाली विकसित की जाए, ताकि लंबी बिजली कटौती से आम जनता को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed