सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pradhans support Amar Ujala's Best Pradhan initiative

Bijnor News: अमर उजाला की श्रेष्ठ प्रधान पहल को प्रधानों का समर्थन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pradhans support Amar Ujala's Best Pradhan initiative
विज्ञापन
- 22 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से इंदिरा बाल भवन बिजनौर में होगा आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला और और मुथूट फाइनेंस सुनहरी सोच की महत्वाकांक्षी पहल ‘श्रेष्ठ प्रधान 2025’ को उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम प्रधानों ने स्वयं को नामांकित कर अपने विकास कार्यों की जानकारी साझा की है। इसी क्रम में श्रेष्ठ प्रधान का मंडल स्तरीय आयोजन 22 जनवरी को बिजनौर में इंदिरा बाल भवन के निकट प्रदर्शनी मैदान में सुबह 10:30 बजे से होगा।

इस कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जिलों से चयनित ग्राम प्रधान शामिल होंगे, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा मंडल स्तर पर दस प्रधानों का चयन किया जाएगा। यह प्रधान प्रदेश स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने गांव के विकास में ग्राम प्रधानों के योगदान को मान्यता देने के लिए उन्हें अमर उजाला और मुथूट फाइनेंस की संयुक्त पहल के तहत ‘अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान-2025’ सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के ग्रामीण मंच गांव जंक्शन के सहयोग से इस पहल का आयोजन हो रहा है। यूपी के 18 मंडलों व 75 जिलों के एक लाख से अधिक गांवों के 58,000 से अधिक ग्राम प्रधानों से उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं।
मुथूट फाइनेंस भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी है, जो रोजाना 2.5 लाख से अधिक ग्राहकों को 7400 से अधिक शाखाओं से अपनी सेवाएं दे रही है। इस वर्ष अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान अभियान में मुथूट फाइनेंस बतौर टाइटल स्पॉन्सर जुड़ा है। इस पहल को और मजबूत करने के लिए हेल्थ पार्टनर के तौर पर सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन और सहयोगी के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार का पंचायती राज विभाग भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed