फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PWD served notices to 11 building owners and shopkeepers

Bijnor News: पीडब्ल्यूडी ने 11 भवन स्वामी व दुकानदारों को थमाए नोटिस

Wed, 08 Jul 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
PWD served notices to 11 building owners and shopkeepers
स्योहारा। स्योहारा-मंडोरी मार्ग पर प्रताप नगर कॉलोनी के पास सड़क पर जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने सड़क किनारे अतिक्रमण और ऊंचे रैंप के कारण पानी की निकासी बाधित होने पर 11 दुकानों एवं भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्योहारा-मंडोरी मार्ग पर प्रताप नगर कॉलोनी के निकट सड़क पर बारिश का पानी भरने की समस्या के मामले में लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने सड़क किनारे बने अवैध अतिक्रमण और ऊंचे रैंप के कारण जल निकासी बाधित होने को गंभीरता से लेते हुए 11 दुकान एवं भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में संबंधित लोगों को अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने, रैंप तोड़कर निर्धारित स्तर तक नीचे करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि बारिश के पानी की निकासी किसी भी स्थिति में बाधित न हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि 11 लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश का पानी अवरुद्ध न हो और उसकी सुचारु निकासी सुनिश्चित की जा सके। विभाग का उद्देश्य सड़क पर होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है।श
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed