सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain and hailstorms increase cold

Bijnor News: बारिश और कहीं ओले पड़ने से बढ़ी सर्दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorms increase cold
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में बारिश होने के बाद से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार देर रात जिले में बारिश और कहीं ओले पड़ने से सर्दी बढ़ोतरी हुई। बुधवार को जिले में 10.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग आज दोपहर दो बजे के बाद बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जता रहा है।
Trending Videos

जिले में मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद मौसम बदल गया था। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला। सुबह आठ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादल छट गए। देखते ही देखते करीब 11 बजे धूप निकल आई। धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से राहत महसूस हुई। मगर, बाइक सवारों को 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही शीतलहर ने लोगों को अधिक सर्दी का अहसास कराया। लोगों की कंपकंपी छूट गई। शाम होते ही फिर से सर्दी बढ़ने लगी। लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को करीब दोपहर दो बजे तक धूप निकलेगी। इसके बाद आसमान में बादल छाने और बूंदाबादी होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इस सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा। अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed