{"_id":"6a2f0221a0659c60b6039ded","slug":"road-damaged-between-pukar-talkies-railway-crossing-bijnor-news-c-27-1-bij1040-182274-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुकार टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के बीच सड़क क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुकार टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के बीच सड़क क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
नजीबाबाद- पुकार टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास खस्ताहाल मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : gbd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर के पुकार टॉकीज स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 482 ए के बीच की लंबे समय से सड़क क्षतिग्रस्त है। रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से रोजमर्रा बड़ी संख्या में सड़क यातायात गुजरता है। क्षतिग्रस्त सड़क से वाहनों के अनियंत्रित होकर पलटने की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर गड्ढों से अनियंत्रित होकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं।
नगर के पुकार टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग से रोजमर्रा बड़ी संख्या में वाहन और ग्रामीण क्षेत्र के लोग गुजरते हैं। रेलवे क्रॉसिंग मार्ग कोटद्वार, रायपुर, कोतवाली, गुनियापुर, बुंदकी ही नहीं बल्कि कृषि उत्पादन मंडी समिति को जोड़ता है। सब्जी व फल विक्रेता व किसान इसी मार्ग से मंडी में सामान खरीदने और बेचने जाते हैं। वाहनों में सब्जी व फल भरकर जब क्षतिग्रस्त मार्ग से लोग गुजरते हैं तो उनके गड्ढों में पलटने का भय बना रहता है। ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ू के ग्राम प्रधान धूम सिंह ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश में जलभराव से हालात और खराब हो जाते हैं। फल व सब्जी का कारोबार करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन के लिए तो खतरा हर समय बना रहता है।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय और उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने जवाब में जल्द ही सड़क की मरम्मत कराने की बात कही है।