सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Run-through trains should be allowed to stop at Najibabad station.

Bijnor News: रन थ्रू ट्रेनों को नजीबाबाद स्टेशन पर दिलाएं ठहराव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Run-through trains should be allowed to stop at Najibabad station.
विज्ञापन
नजीबाबाद। उत्तराखंड सीमा पर स्थित नजीबाबाद रेलवे जंक्शन पर रन थ्रू ट्रेनों का ठहराव देने की यात्रियों की मांग है। आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें नजीबाबाद जंक्शन से बिना रुके गुजरतीं हैं।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन उत्तराखंड सीमा पर स्थित लक्सर-मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के बीच का महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है। क्षेत्रवासियों ने रेल महाप्रबंधक से जनहित में बिना रुके यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंत चिकित्सक चिराग अरोड़ा का कहना है कि नजीबाबाद स्टेशन से अमृतसर और जम्मूतवी के बीच दिन में सीमित ट्रेन संचालित होने से लंबी दूरी के यात्रियों को घंटों ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। क्षेत्रीय कारोबारियों, समाजसेवी संगठनों और दैनिक यात्रियों की परेशानी को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों को कुछ देर नजीबाबाद में ठहराव देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा का कहना है कि उन्होंने नजीबाबाद स्टेशन से रन थ्रू निकलने वाली गुवाहाटी से जम्मू के बीच संचालित अमरनाथ एक्सप्रेस, बनारस से जम्मू तवी के बीच संचालित बेगमपुरा हावड़ा से देहरादून के बीच संचालित उपासना एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस को नजीबाबाद स्टेशन ठहराव की मांग रेलवे महाप्रबंधक स्तर से की।
गांव रघुनाथपुर मंडावली निवासी शिक्षक आलोक कुमार त्यागी और आरसी पुरम निवासी रालोद नेता सरदार बलबीर सिंह का कहना है। उत्तराखंड सीमा पर स्थित नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली रन थ्रू ट्रेनों को नजीबाबाद में ठहराव दिए जाने से दो प्रदेशों के यात्री लाभान्वित होंगे। उन्होंने गुवाहाटी से जम्मू के बीच संचालित लोहित एक्सप्रेस, साप्ताहिक ट्रेनों में डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है।
स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा का कहना है कि रन थ्रू ट्रेनों के ठहराव से संबंधित स्टेशन पर समय-समय पर क्षेत्र वासियों की मांग के संबंध में मिलने वाले मांग पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed