{"_id":"69c426d4aa329d06e600e542","slug":"sakhi-one-stop-centre-unit-will-soon-be-operational-in-dhampur-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-175404-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर में जल्द चालू होगी सखी वन स्टाॅप सेंटर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर में जल्द चालू होगी सखी वन स्टाॅप सेंटर यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगीना मार्ग स्थित गांव चकशहजानी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थित 100 बेड अस्पताल परिसर में पुलिस प्रशासन की ओर से जल्दी सखी वन स्टाॅप सेंटर यूनिट-नंबर दो चालू होगी। इसके लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर आउटसोर्सिंग पर स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इस यूनिट का उद्देश्य पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न अपराधों में शामिल एवं पीड़ित महिलाओं काउंसिलिंग के जरिए विवादों को खत्म कराना है। ऐसी महिलाओं को यहां पर अधिक से अधिक पांच दिन तक रखा जा सकेगा। बाद में बिजनौर भेजा जाएगा।
यूनिट प्रभारी शैली गोला, केस वर्कर शिखा रानी ने बताया कि अभी यहां पांच महिलाओं की बतौर स्टाफ नियुक्त हुई है। इनमें शैली गोला यूनिट प्रभारी, शिखा और रूबी केस वर्कर, एक सिक्योरिटी गार्ड, एक स्टाफ नर्स शामिल हैं। बिजनौर जिले में धामपुर में यह दूसरी यूनिट खोली जा रही है। उम्मीद है कि अप्रैल माह से यूनिट का उद्घाटन हो जाएगा। इसके चालू होने से पीड़ित महिलाओं को बहुत लाभ मिलेगा। एक ही छत के नीचे उनकी काउंसलिंग होगी और वादों का निस्तारण करने का प्रयास होगा। निस्तारण न होने पर पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट भेज कर अवगत कराया जाएगा। बाद में विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से समाधान करने का प्रयास होगा।
यूनिट की सुरक्षा के लिए स्थापित होगी महिला पुलिस चौकी: सीओ
सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं के रहने के लिए यहां पर शेल्टर हाउस है, जिसमें पांच बेड हैं। यूनिट कैंपस में 3-3 शौचालय, स्नानागार है। एक कार्यालय और दो रूम स्थित हैं। जब यह चालू हो जाएगी तो यहां पर महिलाओं के लिए किचन की भी व्यवस्था होगी। यूनिट में एक महिला पुलिस चौकी की भी स्थापना की जाएगी।
Trending Videos