{"_id":"69c42613067a6b64c6065d38","slug":"sanghs-march-on-the-first-day-of-the-year-welcomed-with-a-shower-of-flowers-bijnor-news-c-27-1-bij1029-175418-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वर्ष प्रतिपदा पर संघ का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वर्ष प्रतिपदा पर संघ का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर बुधवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। केशव भवन स्थित संघ कार्यालय से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, स्योहारा द्वारा आयोजित यह पथ संचलन नगर कार्यवाह वैभव रस्तोगी के सानिध्य में धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संजय जी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने उद् बोधन में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को संगठन के मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरसंघचालक प्रणाम से किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अमन जोशी द्वारा गढ़ गीत, आर्यन रस्तोगी द्वारा अमृत वचन तथा उमानंद बिश्नोई द्वारा एकल गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाला गया। बिगुल की मधुर ध्वनि के साथ संचलन ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। संचलन में कोमल जी, शौर्य, नमन देव सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से सहभागिता की। संचलन मार्ग में रियासत, जाली वाला मंदिर, शिवाजी मार्केट, मुरादाबाद रोड और आरएसपी रोड सहित कई स्थानों पर नागरिकों ने हिमांशु सैनी, मोहित रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, मोंटी बंसल आदि के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर संघचालक शोवीर सिंह, नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख पीयूष रस्तोगी, नगर व्यवस्था प्रमुख संजीव गर्ग, नगर सह-व्यवस्था प्रमुख हरिओम वर्मा, नगर विद्यार्थी प्रमुख अमन अमित शर्मा, डॉ. विनीत देवरा, मुकेश रस्तोगी, मनोज भटनागर, प्यारे लाल, नमन रस्तोगी, नीलू रस्तोगी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Trending Videos