सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sleeper modules were also being prepared in Bijnor.

Bijnor News: बिजनौर में भी तैयार किया जा रहा था स्लीपर मॉडयूल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sleeper modules were also being prepared in Bijnor.
विज्ञापन
बिजनौर। आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी हैंडलर अबूबकर की बिजनौर पुलिस को तलाश है। मगर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है अबूबकर किस जगह का रहने वाला है। दरअसल बिजनौर में भी स्लीपर मॉडयूल तैयार किया जा रहा था। प्रयोग के तौर में किरतपुर में एक गाड़ी में आग लगाकर वीडियो अबूबकर तक भेजी गई थी।
Trending Videos

एटीएस की जांच में सामने आया कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने आकिब को छोटे छोटे स्लीपर मॉडयूल बनाने की जिम्मेदारी दी थी। माना जा रहा है कि इसी निर्देश पर अबूबकर ने एक छोटा मॉडयूल बनाया, जिसमें अबूबकर समेत पांच लोग टेलीग्राम पर बनाए ग्रुप में जुड़े थे। इस ग्रुप मिले टास्क के कारण ही किरतपुर में चार मार्च को निमिष रस्तौगी की पिकअप गाड़ी में धार्मिक चिह्न देखकर अबुजर ने आग लगा दी थी। खैर किरतपुर पुलिस ने अबुजर राईन को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में आग लगाने का टास्क देने वाले जैद को पकड़ा गया। इनके बाद तीसरे आरोपी मन्नान निवासी मोहल्ला लुकमानपुरा किरतपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस ग्रुप में जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मगर अबूबकर समेत दो आरोपियों तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed