{"_id":"6a4d4af4356886b980079aa4","slug":"snake-bites-snake-friend-during-rescue-bijnor-news-c-27-1-bij1034-184369-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रेस्क्यू के दौरान सांप ने सर्पमित्र को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रेस्क्यू के दौरान सांप ने सर्पमित्र को डसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। ग्राम नारायणपुर में एक घर के मंदिर में घुसे करीब सात फीट लंबे धामन सांप (रैट स्नेक) ने रेस्क्यू करने के दौरान सर्पमित्र बी.भास्कर डस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य है।
सोमवार रात करीब नौ बजे गांव नारायणपुर निवासी सत्यम चौधरी के घर में बने मंदिर में एक सांप घुस आया। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने सर्पमित्र बी. भास्कर को सूचना दी। सूचना पर बी. भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान पकड़ ढीली पड़ने पर सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने सांप को पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
सर्पमित्र ने बताया कि पकड़ा गया सांप रैट स्नेक (धामन) प्रजाति का था, जो विषैला नहीं होता। यह मुख्य रूप से चूहों का शिकार करता है और भोजन की तलाश में कई बार घरों में घुस आता है। उन्होंने बताया कि धामन के काटने पर घबराने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने निजी अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन लगवाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप की सही पहचान आम व्यक्ति के लिए आसान नहीं होती। इसलिए सांप के काटने की किसी भी घटना में बिना देरी सरकारी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से जांच और आवश्यक उपचार अवश्य कराना चाहिए।