सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sports news

Bijnor News: टी-20 वर्ल्ड कप भारत के जीतने पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
sports news
व्यापारियों ने मनाई जीत की खुशी:-  भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीतने के
विज्ञापन
बागपत। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में रविवार रात को भारत को जीत मिली तो क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। मैच शुरू होने पर जहां सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई, वहीं मैच जीतने पर काफी लोग सड़कों पर दिखे और आतिशबाजी कर भारत की जीत का जश्न मनाया। वहीं पुलिस लाइन में सिनेमा हॉल की तरह बड़ी स्क्रीन लगाकर अधिकारियों व प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों ने मैच देखा और वहां भी जीत के बाद प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों ने खूब जश्न मनाया।
Trending Videos


टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर रविवार सुबह से हर किसी में उत्साह दिखाई दिया। मैच शुरू होने से पहले सभी अपने जरूरी कार्य निपटाने में लगे रहे। मैच शुरू होते ही सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और बाजार भी खाली हो गए। शहर से लेकर गांवों तक हर जगह लोग मैच देखने में लगे रहे। बागपत में कोर्ट रोड पर लोगों ने एक साथ बैठकर मैच देखने के लिए एलईडी लगाई हुई थी तो अग्रवाल मंडी टटीरी में कई परिवारों ने एक साथ बैठकर मैच देखा। दोघट, छपरौली, बड़ौत, खेकड़ा भी जगह-जगह एलईडी लगाकर लोगों ने सामूहिक रूप से मैच देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजपुर महनवा गांव में भाजपा नेता सुनील मेवला, प्रवेश गुर्जर, कपिल, करतार सिंह, निखिल मुंडेल ने घर पर ही स्क्रीन लगाकर मैच देखा। अमीनगर सराय कस्बे में अंकित, गौरव व रूपेश कौशिक ने बडी स्क्रीन लगाकर मैच देखा और वहीं पर सभी व्यवस्था कर रखी थी। नौरोपुर गुर्जर गांव में प्रथम डागर के घेर में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा गया। बागपत के पुराना कस्बा में अजब गुर्जर, संदीप समेत अन्य ने एक साथ बैठकर मैच देखा।
फाइनल मुकाबले की पहली पारी में भारत की शुरुआत अच्छी होने पर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया और हर चौके व छक्के पर वह झूमकर खुशी मनाते रहे। भारतीय टीम की बल्लेबाजी देखते हुए साफ हो गया था कि वह बड़ा स्कोर बनाएगी और भारत ने 255 रन बनाए। इस स्कोर से यह साफ हो गया था कि न्यूजीलैंड के लिए जीतना आसान नहीं है। जब न्यूजीलैंड की टीम खेलने उतरी तो उसको लगातार झटके लगते गए और उसकी पूरी टीम 159 रनों पर सिमटने पर भारत को 96 रन से बड़ी जीत मिली।
भारत के लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर क्रिकेट प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे और शहर से लेकर गांवों तक आतिशबाजी कर जश्न मनाया। ढोल की थाप पर युवाओं ने भारत की जीत की खुशी में डांस भी किया तो कई जगह गुलाल भी उड़ाया गया। जीत का यह जश्न देर रात तक चलता रहा। बागपत में अंशुधर भारद्वाज, विकास शर्मा, अजब सिंह, कुलदीप भारद्वाज समेत अन्य ने जश्न मनाया और जीत की खुशी में मिठाई बांटी गई तो बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी में भी जश्न मनाया गया। जीत मिलने पर जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों पर डांस किया।
--

पुलिस लाइन में जीत पर झूमे प्रशिक्षु पुलिसकर्मी
बागपत पुलिस लाइन में फाइनल मैच देखने के लिए पहले से ही तैयारी की गई थी। एसपी सूरज कुमार राय ने अधिकारियों व प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों के साथ मैच देखने के लिए सिनेमाघरों की तरह बड़ी स्क्रीन व साउंड सिस्टम लगवाया हुआ था। वहां प्रशिक्षु पुलिसकर्मी भारत की तरफ से चौका-छक्का लगते ही झूमते तो न्यूजीलैंड का विकेट गिरने पर भी खुशी मनाते। भारत को जीत मिलने पर वहां प्रशिक्षु पुलिसकर्मी काफी देर तक झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed