सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   police exam

Bijnor News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए 14 केंद्र, 10080 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
police exam
विज्ञापन
बागपत। जिले में उप निरीक्षक व समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा दो-दो पालियों में 14 और 15 मार्च को होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए 521 अधिकारियों व शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos

परीक्षा कराने के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10 हजार 80 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षक और सहयोगी कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो निरीक्षक तैनात रहेंगे, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इसके अलावा 40 कक्ष निरीक्षकों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और केंद्रों के आसपास निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तीनों एसडीएम को सौंपी है। इसके अलावा 14 केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक 28, परीक्षा सहायक 28, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट 14, कक्ष निरीक्षक 420 लगाए गए है। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और शिक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed