सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CBSE: Recall video opens on scanning QR code in Applied Mathematics paper

सीबीएसई : एप्लाइड मैथमेटिक्स पेपर में क्यूआर कोड स्कैन करने पर खुला रिक्रॉल वीडियो

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Recall video opens on scanning QR code in Applied Mathematics paper
विज्ञापन
मेरठ। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की एप्लाइड मैथमेटिक्स परीक्षा के प्रश्नपत्र में लगा क्यूआर कोड सोमवार शाम को छात्रों और शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र के फ्रंट पेज पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एक यूट्यूब वीडियो खुला। इस वीडियो में विदेशी म्यूजिक सुन लोग अवाक रह गए।
Trending Videos

बहरहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी विशेष चर्चा व पोस्ट देखने को मिली। वहीं इस बारे में प्रोब इंस्टीट्यूट के गणित के शिक्षक कपिल सेठी ने बताया कि यह मामला सामने आया था। उन्होंने स्वयं भी देखा और छात्रों ने भी देखकर तत्काल बताया। इस दौरान मेरठ समेत कई परीक्षा केंद्रों पर छात्रों और शिक्षकों ने जब क्यूआर कोड स्कैन किया तो उसमें यूट्यूब वीडियो खुल गया। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया और लोगों ने प्रश्नपत्र की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई ने इस मामले में तुरंत स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि कक्षा 12 की गणित परीक्षा के प्रश्नपत्रों में कई सुरक्षा फीचर दिए गए हैं, जिनमें क्यूआर कोड भी शामिल है। वहीं इस बारे में मेरठ के सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर का कहना है कि यह बात सुनने में आई थी, लेकिन पेपर हो गया है और इस समस्या का समाधान बोर्ड स्वयं करेगा। परीक्षार्थी आगे की परीक्षाओं में ध्यान दें। उनके पेपर में ऐसी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed