सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sports news

Bijnor News: गाजियाबाद की टीम ने सुन्हैड़ा को 21 रन से हराया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
sports news
विज्ञापन
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें गाजियाबाद की मणि स्टार इलेवन की टीम ने सुन्हैड़ा वारियर्स को 21 रन से हराकर जीत दर्ज की।
Trending Videos

प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद की मणि स्टार इलेवन की टीम ने 20 ओवरों में 188 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी जितेंद्र ने बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 60 रन, शेरा गुर्जर ने 40 और पंकज सागर ने 20 रन बनाए। सुन्हैड़ा वारियर्स के खिलाड़ी रोहित शर्मा ने चार विकेट, प्रिंस तंंवर ने तीन विकेट लिएए जबकि वरुण पंचाल, वंश पांंचाल और नितिन तंवर ने एक एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुन्हैड़ा वारियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकीं। टीम के खिलाड़ी सन्नी तंवर ने 34 रन, रोहित शर्मा ने नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा वंश पंचाल ने नाबाद 14 रन बनाए। मणि स्टार इलेवन की टीम के खिलाड़ी प्रिंस नागर और अमित नागर ने दो-दो विकेट लिए। टीम ने यह मैच 21 रन से जीत लिया।
इस मौके पर आयोजक ओमदत्त पांचाल, लक्की पांचाल, मोनू तंवर, सनी तंवर, इंतजार टाइगर व गौरव राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed