सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane committees should distribute the contribution to the farmers: Ashok Rana

किसानों को अंशदान का वितरण कराएं गन्ना समितियां : अशोक राणा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane committees should distribute the contribution to the farmers: Ashok Rana
धामपुर में गन्ना समिति की ओर से संपन्न वार्षिक साधारण सभा की बैठक में गन्ने की उत्कृष्ट आपूर्ति - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
धामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर की ओर से बुधवार को वार्षिक साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने कहा कि किसान अन्नदाता है। उनके साथ गन्ना विभाग, चीनी मिल के अधिकारी उत्कृष्ट व्यवहार करें। उनकी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निदान होना चाहिए। उन्होंने किसानों से सहफसली गन्ने की खेती करने पर जोर दिया। गन्ना समिति के अधिकारियों से किसानों को उनका अंशदान का वितरण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसान पिछले काफी समय से अंशदान बांटे जाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब इसमें लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए।
Trending Videos

मुरादाबाद मार्ग पर एक मंडप में वार्षिक साधारण सभा में 400 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान धामपुर तहसील क्षेत्र की चार चीनी मिलों में साल 2024-25 में गन्ने की उत्कृष्ट आपूर्ति करने वाले चार किसानों को कृषि यंत्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभापति रामवीर सिंह मोहन ने भरोसा दिलाया कि वह जल्दी किसानों को अंशदान वितरण कराने में देरी नहीं करेंगे। इसमें लेटलतीफ करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह, स्योहारा गन्ना महाप्रबंधक डॉ रजनीश, अफजलगढ़ के गन्ना महाप्रबंधक उमेश कुमार आदि रहे। संचालन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed