{"_id":"69a9da8dc938cdd10a005087","slug":"teacher-riding-scooter-dies-after-being-hit-by-car-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-173815-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार सत्य विहार कॉलोनी निवासी शिक्षक नेत्रपाल सिंह की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने नजीबाबाद में कोतवाली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जबरन शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सत्य विहार कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय शिक्षक नेत्रपाल सिंह बुधवार की दोपहर बाद स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। कोतवाली मार्ग पर तायल पेट्रोल पंप के निकट बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षक नेत्रपाल सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। चिकित्सक ने उसने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सत्य विहार कॉलोनी में रह रहे शिक्षक के परिजन और क्षेत्रवासियों ने घटनास्थल पर ले जाकर हाईवे पर जाम लगा दिया।
एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह घटाना स्थल पहुंचे। एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह घटना घटना स्थल पहुंच कर परिजनों को कार चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद कार चालक क्षेत्रीय लोगों के दबाव में घायल को पास के प्राइवेट अस्पताल में ले गया। शिक्षक नेत्रपाल सिंह के मरने की सूचना पर कर चालक वहां से भाग निकला। मृतक नेत्रपाल सिंह कोटद्वार में शिक्षक पद पर तैनात थे।
पुलिस ने शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। सत्य विहार कॉलोनी निवासी मृतक के बड़े भाई करन पाल सिंह ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाकर स्कूटी को टक्कर मारने से भाई नेत्रपाल सिंह की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos