सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The budget focused on infrastructure development, but local neglect hurt.

Bijnor News: ढांचागत विकास पर केंद्रित दिखा बजट, स्थानीय उपेक्षा ने किया आहत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The budget focused on infrastructure development, but local neglect hurt.
विज्ञापन
बिजनौर। कृषि, परिवहन और उद्योग जैसी मूलभूत जरूरतों को लेकर सीधे तौर पर जिले के लिए कोई घोषणा नहीं होने से जिलेवासी निराश हैं। हालांकि बजट के ढांचागत विकास पर केंद्रित होने से भविष्य में कुछ न कुछ मिलने की उम्मीद है। जिले के पास में स्थित महाभारतकालीन हस्तिनापुर के लिए हुई घोषणा का असर बिजनौर में भी दिखाई दे सकता है।
Trending Videos

पहले से घोषित चली आ रही बिजनौर से दौराला वाया हस्तिनापुर रेल लाइन बिछाने में भी तेजी आने की उम्मीद है। इस रेल लाइन के सर्वे की घोषणा पिछले बजट में की गई थी लेकिन अभी धरातल पर कुछ नहीं उतरा। जिले से प्रस्तावित शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे और पहले से चल रहे हाईवे निर्माण कार्यों में भी गति आने की उम्मीद है। जिलेवासियों की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स स्थापना की मांग इस बजट में भी पूरी नहीं हो पाई। हालांकि देश में तीन नए आयुर्वेदिक एम्स स्थापना की घोषणा हुई है लेकिन इनका क्षेत्र अभी स्पष्ट नहीं है। किसान गन्ना, धान, गेहूं जैसी फसलों के संबंध में कोई घोषणा नहीं होने से निराश है। किसान सम्मान निधि नहीं बढ़ने से भी उन्हें हताशा मिली है। नौकरीपेशा और व्यापारी को इनकम टैक्स का दायरा बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन यह भी पूरी नहीं हो सकी। स्वयं सहायता समूहों के विस्तार से महिलाओं को सशक्त करने पर जोर दिया गया है। इसका लाभ जिले की महिलाओं को भी मिलेगा। कौशल विकास के संबंध में की गई घोषणाओं से युवाओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed