सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bypass road construction proposal reached the government for approval.

Bijnor News: स्वीकृति के लिए शासन तक पहुंचा बाईपास मार्ग निर्माण प्रस्ताव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The bypass road construction proposal reached the government for approval.
विज्ञापन
नजीबाबाद। राज्य सड़क निधि योजना से आजाद चौक बाईपास मार्ग निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। विधायक के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने बाईपास मार्ग निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है।
Trending Videos

विधायक तसलीम अहमद ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान को आजाद चौक-हरिद्वार बाईपास मार्ग निर्माण का प्रस्ताव सौंपा। विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने 1.70 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 16.5 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया था। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक तसलीम अहमद द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को सौंपे गए मांग पत्र में शहर के प्रमुख हाईवे आवागमन और कांवड़ यात्रा से जुड़े बदहाल बाईपास मार्ग को जनहित में तत्काल बनवाने की मांग की गई थी। विधायक की मांग पर ही लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा।
उधर, भारतीय किसान संगठन एकता के मंडल प्रभारी मो.फुरकान खान ने भी डीएम से मिलकर आजाद चौक से हरिद्वार बाईपास मार्ग निर्माण का मुद्दा उठाते हुए जल्द जनहित में मार्ग निर्माण कराने का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed