फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The city will be divided into two zones, e-rickshaws will be one-way from Shakti Chowk to Jaji.

Bijnor News: शहर दो जोन में बंटेगा, शक्ति चौक से जजी तक ई-रिक्शा होंगे वन-वे

Wed, 08 Jul 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The city will be divided into two zones, e-rickshaws will be one-way from Shakti Chowk to Jaji.
बिजनौर। शहर के सबसे व्यस्त शक्ति चौक से जजी चौक मार्ग पर अब ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं होंगे, बल्कि केवल वन-वे संचालित किए जाएंगे। वहीं पूरे शहर को अब चार के बजाय दो जोन में बांटकर ई-रिक्शाओं का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस और ई-रिक्शा चालकों के बीच दो दौर की बैठक के बाद इस संशोधित ट्रैफिक प्लान पर सहमति बनी है। इसे जुलाई के दूसरे पखवाड़े में लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर में बढ़ते जाम से निपटने के लिए पहले ट्रैफिक पुलिस ने शहर को चार जोन में बांटने और शक्ति चौक से जजी चौक तक ई-रिक्शा की एंट्री पूरी तरह बंद करने का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन ई-रिक्शा चालकों के साथ हुई बैठकों में कई सुझाव सामने आए। इसके बाद पुलिस ने योजना में बदलाव करते हुए दो जोन समाप्त कर दिए और अब शहर को केवल दो जोन में बांटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा बदलाव शक्ति चौक से जजी चौक के बीच होगा। इस मार्ग पर अब ई-रिक्शा केवल एक दिशा से ही गुजर सकेंगे। इससे आमने-सामने आने वाले वाहनों की संख्या कम होगी और अक्सर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
यातायात पुलिस के अनुसार दोनों जोन की ई-रिक्शाएं एक-दूसरे के क्षेत्र में संचालित नहीं हो सकेंगी। इससे बिना जरूरत मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ई-रिक्शाओं की आवाजाही नियंत्रित होगी। चालकों का कहना था कि जिन दो जोन को हटाया गया है, वहां सवारियां कम मिलती हैं। इसी आधार पर प्लान में संशोधन किया गया।

शहर में करीब चार हजार ई-रिक्शा संचालित हैं। अभी इनके लिए कोई तय रूट नहीं होने से शक्ति चौक, जजी चौक, रोडवेज, नगीना चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस का मानना है कि जोन व्यवस्था और वन-वे व्यवस्था लागू होने के बाद यातायात अधिक व्यवस्थित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed