सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The corporation recalled the AC buses of Najibabad depot.

Bijnor News: नजीबाबाद डिपो की एसी बसें निगम ने वापस मंगाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The corporation recalled the AC buses of Najibabad depot.
विज्ञापन
नजीबाबाद। परिवहन निगम ने मेंटेनेंस व्यवस्था न होने की बात कहकर नजीबाबाद डिपो को दीं पांच एसी बसें वापस मंगा ली हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिकों ने वातानुकूलित बसों को डिपो को वापस करने की मांग की है।
Trending Videos

परिवहन विभाग द्वारा करीब चार माह पूर्व नजीबाबाद डिपो को पांच वातानुकूलित बसें दीं गईं थीं। एसी बसों का संचालन नजीबाबाद से दिल्ली रूट पर किया जा रहा था। नजीबाबाद डिपो में रोडवेज बसों की मेंटेनेंस व्यवस्था देख रही प्राइवेट कंपनी को आयशर कंपनी की एसी रोडवेज बसों की मेंटेनेंस नहीं दिया गया है। इसी वजह से परिवहन निगम ने नजीबाबाद से वातानुकूलित बस वापस मंगा ली। नजीबाबाद रोडवेज डिपो को मिलीं पांचों एसी बसें बिजनौर मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। स्टेशन इंचार्ज संजीव कुमार का कहना है कि डिपो में बसों की मेंटेनेंस व्यवस्था प्राइवेट कंपनी के ठेकेदार के पास है। संबंधित कंपनी को केवल टाटा और लीलैंड रोडवेज बस की मेंटेनेंस व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएम वेलफेयर एजुकेशन एसोसिएशन के चेयरमैन आसिफ अली मुत्तकी ने एसी बसों को वापस लेने को दुर्भाग्यपूर्ण और क्षेत्रीय जनता के अन्याय बताया है। उन्होंने तत्काल बसों को वापस डिपो देने की मांग की है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने गईं एसी बसों को वापस लेने के फैसले को जनता के साथ धोखा बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से बसों को वापस लेने के लिए आवाज उठाने की बात कही।
रालोद नेता सरदार बलबीर सिंह ने वातानुकूलित बसें डिपो को वापस दिलाने और उनके मेंटेनेंस की व्यवस्था करने की मांग की है।
..डिपो को मिली वातानुकूलित बसें मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर बिजनौर भेजी गईं हैं। नजीबाबाद डिपो के वर्क शॉप पर संबंधित बसों के मेंटेनेंस की व्यवस्था नहीं है। -सत्यम सिसोदिया, डिपो प्रभारी, रोडवेज नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed