सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The district may get representation in the cabinet expansion

Bijnor News: मंत्रिमंडल विस्तार में जिले को मिल सकता प्रतिनिधित्व

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The district may get representation in the cabinet expansion
विज्ञापन
बिजनौर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में बिजनौर जिले से भी एक मंत्री बनाए जाने की संभावना तेज हो गई है। जिले के राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
Trending Videos

वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के बावजूद जनपद से कोई भी जनप्रतिनिधि मंत्रिमंडल में शामिल नहीं है, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रतिनिधित्व की मांग लगातार उठ रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा आगामी विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विशेष ध्यान दे सकती है। चर्चा है कि इस बार उन जिलों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, जिन जनपद में एक भी मंत्री नहीं है। पहली भाजपा सरकार में जनपद से एमएलसी अशोक कटरिया को मंत्री बनाया गया था। इस बार जिले से कोई मंत्री नहीं बना है। ऐसे में बिजनौर से कई दिग्गज नेताओं के नाम मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पूर्व मंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया के अतिरिक्त सुशांत सिंह, सुचि मौसम चौधरी, ओमकुमार और अशोक राणा विधायक हैं। इनमें से किसी एक की मंत्री पद पर ताजपोशी की जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed