सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The investigation team arrived to inspect the dug drain

Bijnor News: खोदी गई नाली की जांच करने पहुंची जांच टीम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The investigation team arrived to inspect the dug drain
विज्ञापन
चंदक। मंडावर क्षेत्र के ग्राम टीमला में लेखपाल की हरकत की जांच करने शनिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील से टीम पहुंची। टीम ने सड़क पर निर्माण करने वाले व्यक्ति को नोटिस देने की बात कही। साथ ही पानी निकलवाने के लिए ब्लॉक अधिकारियों को सूचना दे दी। इसके बाद दूसरी तरफ चकरोड पर निशान लगा दिए।
Trending Videos

मंडावर क्षेत्र के गांव टीमला में पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव टीमला बिजनौर-चंदक मार्ग पर स्थित, गांव के एक व्यक्ति अपनी चहारदीवारी कराई है, जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने लेखपाल पर भी एक व्यक्ति को लाभदेने के लिए गेहूं की खड़ी फसल खोदवाने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से भी की है। जिसकी खबर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसके बाद शनिवार को ही नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम ने गाव जाकर पूरे मामले की सत्यता जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद लेखपाल ने बताया कि चहारदीवारी कर पानी रोकने बाले व्यक्ति को नोटिस देकर एक सप्ताह में निर्माण ध्वस्त करने के कहा जाएगा। यदि निर्माण नहीं हटाया तो प्रशासन अवैध निर्माण को ध्वस्त करेगा। नाप तौल कर निशान लगा दिए गए हैं। पानी निकासी और नाला निर्माण के लिए ब्लॉक के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed