फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The second phase of route diversion will come into effect from tonight.

Bijnor News: आज रात से लागू हो जाएगा दूसरे चरण का रूट डायवर्जन

Thu, 13 Aug 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The second phase of route diversion will come into effect from tonight.
बिजनौर। कांवड़ यात्रा के पहले चरण का रूट डायवर्जन समाप्त हो गया है। आज रात से जिले में दूसरे चरण का रूट डायवर्जन लागू होगा। यह व्यवस्था 13 अगस्त की रात से 17 अगस्त की मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगी। यह योजना सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
विज्ञापन

बिजनौर पुलिस ने शिव भक्तों को सुरक्षित गलियारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे की दो लेन केवल शिव भक्तों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अतिरिक्त, नजीबाबाद से कोतवाली देहात होते हुए नूरपुर तक भी कांवड़ वाहनों के अलावा अन्य किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। पहले चरण में कुछ हल्के और चार पहिया वाहनों को कुछ रूटों पर संचालन की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

सावन माह में शिव भक्त पैदल जल लेकर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सड़कों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान एक-दो दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही में छूट दी जा सकती है। यह व्यवस्था कांवड़ियों को निर्बाध आवागमन प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन..
जिले में दूसरे चरण का रूट डायवर्जन 13 अगस्त की रात से लागू होकर 17 अगस्त की मध्यरात्रि तक रहेगा। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी की गई है।
-रवि नैन, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed