सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sun shone but the cold wave continued to chill

Bijnor News: धूप खिली पर शीतलहर ने बरकरार रखा ठंड का असर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The sun shone but the cold wave continued to chill
भूख का संघर्ष। बिजनौर में बैराज पर गंगा में श्रद्घालु आटे की गोलियां मछलियों को ​खिला रहे थे। इ
विज्ञापन
बिजनौर। शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि 4.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। शनिवार की शुरुआत सुनहरे और सुहावने मौसम के साथ हुई। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली और दिनभर धूप खिली रहने के कारण तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, शीतलहर चलने के कारण ठंड का अहसास लगातार बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी ठंडी हवाओं का असर बना रह सकता है।
Trending Videos

नगीना स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण खासकर सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी रही। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जरा सी लापरवाही पड़ सकती है सेहत पर भारी
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. राजेश डाबरे ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें। सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए गुनगुना पानी पीना लाभकारी है और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

-वर्षा के बाद ठिठुरन लौटी, धूप से राहत

कालागढ़। गत शुक्रवार को कालागढ़ क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। शिवालिक पर्वतों की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रात्रि से ही मौसम ठंडा हो गया। रामगंगा नदी की घाटी भी सर्द हवाओं से भर गई है। शनिवार की सुबह निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed