फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The threat of floods started due to the rain in the mountains

Bijnor News: पहाड़ों पर हो रही बारिश से सताने लगा बाढ़ का खतरा

Wed, 08 Jul 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The threat of floods started due to the rain in the mountains
हरेवली। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से रामगंगा बैराज का तालाब क्षेत्र पानी से लबालब हो गया है लेकिन अभी तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बैराज गेटों को नहीं उठाया है। हर साल 15 जून को सभी गेट उठा दिए जाते थे। ऐसा न होने से ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों ने जल्द बैराज के गेट उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामीण चंद्रपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, मनोज कुमार, जयपाल सिंह, डालचंद आदि का कहना है कि सन् 1970 में हरेवली में रामगंगा बैराज का निर्माण हुआ था। इसमें 20 गेट रामगंगा नदी के व पांच गेट पोषक नहर के बनाए गए थे। बैराज में नवंबर माह तक पानी को संचय किया जाता है। 15 जून तक निकासी प्रस्तावित है, लेकिन गेटों को निर्धारित समय पर नहीं उठाया जा रहा। इसके चलते 2010 में बाढ़ से क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी। सैकड़ों मवेशी बह गए थे और बड़ी संख्या में परिवार बेघर हो गए थे। खेतों में 10 से 15 फीट तक बालू जमा हो गया था। इस बार भी विभाग ने अभी तक सात जुलाई तक भी राम गंगा के गेटों को नहीं उठाया है। पहाड़ों में हो रही लगातार वर्षा के कारण बांध का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि शीघ्र की गेटों को नहीं उठाया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि छह जुलाई तक पोषक नहर में पानी की मांग होने से रामगंगा बैराज के गेटों को नहीं उठाया जा सका था। सात जुलाई को मांग बंद हो गई। अब जल्द ही रामगंगा बैराज के सभी गेटों को उठवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed