{"_id":"697fa7359e2018eef20f3348","slug":"the-traders-said-the-expectations-that-were-there-were-not-fulfilled-bijnor-news-c-27-1-bij1007-171349-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: व्यापारी बोले... जो अपेक्षाएं थीं, वे नहीं हुईं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: व्यापारी बोले... जो अपेक्षाएं थीं, वे नहीं हुईं पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आम बजट से जिले का व्यापारी वर्ग बहुत खुश नजर नहीं आया। व्यापारियों का कहना है कि इस बजट से विभिन्न वर्गाों को जो उम्मीदें थीं, वे पूरी नहीं हुईं हैं। खासतौर से इनकम टैक्स पर कोई छूट नहीं दी गई है। थोड़ी राहत की बात यह है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का मुख्य ध्यान रखा गया है।
व्यापारियों को इनकम टैक्स और जीएसटी में राहत की उम्मीद थी। इस संबंध में कोई घोषणा नहीं है। ट्रांसपोर्ट सस्ता होना चाहिए था। यह तब सस्ता होता जब टोल टैक्स को कम किया जाता। व्यापारियों को राहत देने की कोई बड़ी घोषणा बजट में नजर नहीं आई। - देवेंद्र राजपूत, व्यापारी।
इस बजट में लगभग सभी सेक्टर के लिए वित्तीय और नीतिगत सहयोग की भी घोषणा की है। पर्सनल इनकम टैक्स में, मुख्यत वरिष्ठ नागरिकों के लिए, जिस तरह की घोषणाओं की अपेक्षा की जा रही थी, उसमें निराशा मिली है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का मुख्य ध्यान रखा गया है। - राजेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष
इस बजट में कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन और स्टोरेज के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। यह भारत के नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। - कुलदीप जैन, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती।
बजट व्यापारियों और किसानों के हित में है। बजट व्यापार को प्रोत्साहन देने के साथ किसानों के लिए भी उज्ज्वल संभावनाएं लेकर आया है। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाना एक सराहनीय और जनहितकारी कदम है।- वरुण अग्रवाल, मोहल्ला रईसान, हल्दौर।
विकासोन्मुखी और आम जन के कल्याण का है बजट
हीमपुर दीपा। वित्त मंत्री ने विकासोन्मुखी बजट पेश किया है। यह मुख्य रूप से ग्रामीण विकास पर केंद्रित है। इसके अलावा, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज प्रोत्साहन योजना और आत्मनिर्भर भारत फंड, एमएसएमई ग्रोथ फंड, राष्ट्रीय जलमार्ग, राष्ट्रीय फाइबर योजना आदि इस बात का प्रमाण है कि सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। खेलो इंडिया मिशन, तीन नए आयुर्वेद एम्स खोलना और हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल, आयुष फार्मेसी और ड्रग टेस्टिंग लैब को उच्च मानकों के सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम के लिए अपग्रेड करना और डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड करना एक और उदाहरण है। इससे साफ है कि लोगों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। - चंचल चिकारा, सीए एवं राष्ट्रीय सचिव, प्रोफेशनल मंच, रालोद
Trending Videos